जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दीपावली के बाद मैदान को जाने वाले यात्रियों की भीड़ दूसरे दिन भी देखने को मिली। लोगों की भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया। वहीं, ट्रेन में भी लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली।
दीपावली के बाद मैदानी रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। पिछले दो दिन से पहाड़ से मैदान जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। सबसे अधिक भीड़ दिल्ली, गुरुग्राम, देहरादून रूट पर देखने को मिल रही है। सुबह से ही बस में सीट के लिए मारामारी हो रही है। रिखणीखाल से दिल्ली जा रहे महेश कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह आठ बजे वह कोटद्वार बस अड्डे में पहुंच गए थे। स्टेशन पर बस पहुंचते ही सीटें फुट हो गई थी। ऐसे में उन्हें दूसरी बस के लिए करीब एक घंटे का इंतजार करना पड़ा। इधर, यात्रियों की बढ़ती तादाद के चलते परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो ने दिल्ली रूट पर चार अतिरिक्त बसें संचालित की।