हनुमान अवतरण देखने को उमड़ी दर्शकों की भीड़

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : रामलीला मंचन के आठवें दिवस की रामलीला में हनुमान अवतरण का मंचन किया गया। इस दौरान दर्शकों की भारी उमड़ी रही।
बुधवार को रामलीला मंचन का शुभारंभ उद्योगपति जितेंद्र चौहान ने रिबन काटकर किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और राम पटका पहनाकर सम्मानित किया। रामलीला के आठवें दिवस का आरम्भ निर्देशक सुनील डंडरियाल और होशियार सिंह बिष्ट के दिशा निर्देशन में हनुमान की आरती से की गई, जबकि आरती के पश्चात संजय कुकरेती द्वारा किया गया। जिसके बाद राम सबरी मिलन से शुरू होकर बाली वध तक की रामलीला का मंचन किया गया। इस मंचन में राम और हनुमान मिलन के मौके पर हनुमान के पात्र पवन शर्मा में हनुमान अवतरित हुए जिसे देखने और आशीर्वाद लेने के लिए सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। रामलीला के मंचन में राम के पात्र के रूप में नैतिक चंदोला, लक्षमण आर्यन पाल, सीता गौरांग लिंगवाल, हनुमान पवन शर्मा, बाली सुरेश, तारा हरी प्रधान, सुग्रीव सहित संदीप गढ़वाली, प्रिंस गुसाईं, हरी प्रधान सहित अनेक पात्रों ने मंचन किया। इस मौके पर जितेंद्र चौहान, जगदम्बा डंगवाल, मेहरबान सिंह मियां, उम्मेद सिंह रावत पूर्व प्रधानाचार्य सहित समिति के अध्यक्ष जयदीप नेगी, प्रबंधक मनीष रौन्तेला, कोषाध्यक्ष लोकेश वर्मा, निर्देशक सुनील डंडरियाल, होशियार सिंह बिष्ट, सचिव मनीष खुगशाल स्वतंत्र, मिडिया प्रभारी डब्बल सिंह मिया, संरक्षक प्रेम सिंह रावत, मीना लिंगवाल, गीता रावत, प्रशांत बौंठियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *