रामलीला मंचन को देखने के लिए उमड़ रही दर्शकों की भीड़

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : नगर पंचायत अध्यक्ष सतपुली में आयोजित रामलीला मंचन के आठवें दिन हनुमान जी का समुद्र लांघना, अशोक वाटिका ध्वस्त, अक्षय कुमार वध, लंका दहन आदि लीला का मंचन किया गया। रामलीला मंचन को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है।
सतपुली में आयोजित पौराणिक रामलीलाओं में से एक है। नयारघाटी रामलीला समिति सतपुली द्वारा आयोजित 12 दिवसीय मंचन का आठवां दिवस का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सतपुली जितेंद्र सिंह चौहान के प्रतिनिधि के रूप में सेवानिवृत प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह रावत ने किया। हालांकि दर्शक दीर्घा में नगर पंचायत अध्यक्ष एक साधारण दर्शक के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने पिताजी स्वर्गीय सुंदर सिंह चौहान स्वर्गवासी होने के कारण रामलीला मंच पर जाना उचित नहीं समझा। उन्होंने दर्शक दीर्घा से रामलीला समिति एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नयारघाटी सतपुली को दीर्घकालीन से ही धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों लिए जाना जाता है। ऐसे धार्मिक आयोजन अनवरत होने चाहिए, ताकि हमारी नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धर्म से जुड़ने का असवर मिलता रहे। उन्होंने कहा कि सतपुली नगर की किसी भी प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों हमेशा ही चौहान परिवार आगे रहा है और आगे भी रहेगा। सीता के अभिनय में प्रीति कोली, हनुमान की भूमिका में पवन शर्मा, रावण जयदीप नेगी घना भाई, मेघनाथ की भूमिका प्रशांत बोठियाल ने निभाई। इस अवसर पर रामलीला समिति अध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह रावत, अमित रावत, लोकेश वर्मा, बृजमोहन रावत, संजय कुकरेती, जगदम्बा डंगवाल आदि मौजूद थे। संचालन अचलानंद डोबरियाल और सत्यनारायण बेदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *