नैनीताल से मुक्तेश्वर तक पर्यटकों की भीड़

Spread the love

नैनीताल। दीपावली वीकेंड के बाद पर्यटकों का नैनीताल पहुंचना जारी है। इन दिनों नैनीताल से मुक्तेश्वर तक जिले के सभी पर्वतीय क्षेत्रों में सैलानियों की खासी भीड़ है। इस बीच मुक्तेश्वर एवं रामगढ़ में बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ पर प्रति के आनंद को पहुंचे हैं। सरोवर नगरी में दीपावली से पूर्व दस नवंबर से पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। लगातार अवकाश के कारण रोज यहां काफी पर्यटक पहुंचने लगे। बुधवार को अवकाश होने के कारण एक बार फिर नैनीताल में पर्यटकों की इजाफा हो गया। यही नहीं इस बीच भवाली से लेकर मुक्तेश्वर तक सैलानियों की खासी भीड़ रही। इस दौरान सड़कों पर जाम की स्थिति भी आम रही। पर्यटकों ने नैनी झील में नौका विहार का लुत्फ उठाया। साथ ही मुक्तेश्वर से हिमालय दर्शन को लेकर भी सैलानियों में खासा क्रेज देखा गया। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार दीपावली पर्व के दौरान अवकाश के चलते सैलानियों की आमद में इजाफा हुआ है। यही कारण है, कि नैनीताल में अधिकांश होटल फुल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *