रुद्रपुर के देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Spread the love

रुद्रपुर। चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, मां वैष्णो माता मंदिर, अटरिया देवी मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, मां चौमुंडा मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, काली माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों ने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में फल, चुनरी, नारियल और मिठाई अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही घरों में भक्तों ने विधि-विधान से कलश स्थापना कर हवन पूजन किया। शहर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी नारद एवं ओमप्रकाश ने बताया कि शारदीय नवरात्र में श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से माता की आराधना करते हैं। दिनभर मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन होता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिरों में माता के जयकारे गूंजते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *