नए साल पर धर्म नगरी में उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़, श्रद्घालुओं की भीड़ से लगा जाम

Spread the love

हरिद्वार। नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्घालु हरकी पैड़ी पहुंचे और गंगा में आस्था की डुबकी लगा गंगा का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की। शाम तक मंदिरों में श्रद्घालुओं की भीड़ जुटी रही। वहीं साल का पहला दिन रविवार होने से हरिद्वार में भारी जाम की स्थिति बन गई। घंटों तक लोगों के वाहन जाम में फंसे रहे। जाम के कारण लोगों का मिनटों का सफर घंटों में तब्दील हो गया। रविवार को धर्मनगरी में सुबह चार बजे से श्रद्घालु हरकी पैड़ी पहुंचना शुरू हो गए थे। अधिकांश श्रद्घालु ने अपने नए साल की शुरुआत गंगा में डुबकी लगा कर की। सुबह के समय ठंड और कोहरे पर श्रद्घालुओं की आस्था भारी पड़ती दिखी। दिनभर श्रद्घालुओं का हरकी पैड़ी पहुंचने का सिलसिला जारी रही। वहीं श्रद्घालुओं की बड़ी भीड़ धर्मनगरी के बाजारों में भी जुटी रही। गंगा स्नान करने के बाद श्रद्घालुओं ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। बाजार में खाने-पीने के प्रतिष्ठानों पर भी लोगों की भीड़ रही। वहीं श्रद्घालुओं की भीड़ के कारण धर्मनगरी में जाम लग गया। हाईवे और आंतरिक मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक सुचारू करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शिवमूर्ति चौक से ललतारौपुल, हरकी पैड़ी, अपर रोड, भीमगोड़ा तक जाम से जनता परेशान रही। ललतारौपुल से चंडीघाट चौक, चंडीघाट चौक से दूधाधारी चौक, चंडीघाट से नजीबाबाद रोड पर लोगों के वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। सड़कों पर भारी जाम लगने से ट्रैफिक पुलिस के साथ सीओ ट्रैफिक राकेश रावत ने खुद सड़क पर उतर कर जाम खुलवाने लगे। लेकिन वाहनों को संख्या अधिक होने के कारण किसी तरह पुलिस वाहनों को आगे बढ़ती रही।
हिमांशु सैनी ने कहा कि हरकी पैड़ी पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर अपने नए साल की शुरुआत है। गंगा से देश और प्रदेश में खुशहाली आए इसके लिए कामना की हैं। इस बार नए साल की शुरुआत गंगा के आशीर्वाद से की है।
अंशुल कुमार ने कहा कि गंगा में डुबकी लगाकर गंगा का आशीर्वाद लिया है। पहले नया साल दोस्तों के साथ पर्यटक स्थल पर जा कर मानते थे। इस वर्ष हरकी पैड़ी पहुंच कर नए साल की शुरुआत की है। हरिद्वार से नए साल की शुरुआत करके मन को खुशी मिली है।
सीओ ट्रैफिक राकेश रावत ने कहा कि पहाड़ों से पर्यटक बड़ी संख्या में वापस लौट रहे हैं। साथ ही दूधाधारी चौक के पास फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण सर्विस रोड कम हो गई है। फ्लाई ओवर निर्माण के कारण भी हल्की जाम की स्थिति बन गई। सड़क पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। मौके वाहनों का संचालन सुचारू कराया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *