सद्भाव सत्संग में उमड़ी लोगों की भीड़

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड द्वारीखाल के अंर्तगत गुमखाल बाजार में आयोजित सद्भावना सत्संग समारोह में महात्मा संतोषनंद ने आध्यात्मिक ज्ञान का संदेश दिया। सद्भावना सत्संग में क्षेत्र के महिला मंगल दलों, कीर्तन मंडलियों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा व महात्मा संतोषनंद ने किया। समारोह में बिंदेश्वरी बाई, निधि बाई, दीनबंधु बाई, ललिता बाई, सपना बाई ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। महात्मा संतोषनंद ने अपने प्रवचनों से श्रोताओं को आध्यात्मिक ज्ञान का संदेश दिया। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व प्रमुख महेंद्र राणा ने सत्संग की प्रशंसा करते हुए कहा कि सद्भावना सत्संग के माध्यम से लोगों को मानवता की सेवा करने व समाज में सौहार्द का वातावरण बनाए जाने का संदेश दिया जाता है, इसके अलावा आध्यात्मिक ज्ञान का संदेश भी दिया जाता है। इस मौके पर दशरथ सिंह रावत, अर्जुन सिंह, मनमोहन सिंह बिष्ट, सूर सिंह, रूप सिंह, गुड्डू रावत, अजय, प्रमोद बंसल, जय सिंह, सते सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *