वार्षिकोत्सव में दिखी सांस्कृतिक छटा

Spread the love

धूमधाम के साथ मनाया गया आरसीडी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शिवराजपुर स्थित आरसीडी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
वार्षिकोत्सव का आरंभ मुख्य अतिथि सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी डा. रणबीर सिंह ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्यालय की सफलता के लिए प्रधानाचार्य, विद्यार्थी व अभिभावकों का निरन्तर संवाद होना आवश्यक है। विद्यालय संस्थापक डा. सुभाष चंद्र ढौंडियाल ने विद्यालय के इतिहास और उपलब्धियों पर जानकारी दी। मौके पर इस सत्र में विद्यालय से इंटरमीडिएट परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त व एनआइटी परीक्षा उत्तीर्ण छात्र अभिनव थपलियाल व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आरंभ सरस्वती वंदना से किया गया। छात्र-छात्राओं ने बम-बम भोले, पंजाबी भांगड़ा, रानीखेत का नृत्य, मोबाइल एडिक्शन व बेटी बचाओ पर नाटक व बालीवुड रीमिक्स गानों पर डांस कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सीमा ढौंडियाल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *