वार्षिकोत्सव में दिखी सांस्कृतिक छटा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नारायण पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर शैलेंद्र सिंह रावत व विद्यालय की प्रबंधक उषा रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों ने स्वागत गीत व वंदना की प्रस्तुति दी। महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने बच्चों को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जीवन में मेहनत करने वाले विद्यार्थी ही सफलता प्राप्त करते है। कहा कि बच्चे देश का भविष्य है, बच्चों को परिश्रम से आगे बढ़ना होगा, ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सके। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, पंजाबी व राजस्थानी गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। विद्यालय के छात्र दिव्यांश पाल ने शिव तांडव नृत्य कर खूब तालियां बटोरी। प्रधानाचार्य दीपिका नेगी ने विद्यालय की वर्षभर की गतिविधियों की रिपोर्ट साझा की। विद्यालय की तरफ से शिक्षा के क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अजय पाल सिंह रावत, कांति नेगी, पार्षद ज्योति सिंह, किरन काला, ज्योति रावत, निर्मला रावत, रूचि, सीमा ढौंडियाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *