वार्षिकोत्सव में दिखी सांस्कृतिक छटा

Spread the love

धूमधाम से मनाया गया सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सतपुली का वार्षिकोत्सव
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सतपुली का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हंस फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पद्मेंद्र सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को हंस फाउंडेशन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि हंस फाउंडेशन देश के 27 राज्यों में कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी सहित अन्य गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डा.संजय ऋषिशवर महाराज, पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक अमित पयाल,प्रधानाचार्य देवी प्रसाद, पुष्पेंद्र राणा, बलवीर सिंह नेगी, उमेंद सिंह रावत, राकेश गौड़, भुवन कुमार, मनोहर बुड़ाकोटी, जगदीश रावत, एसआई दीपशिखा तोमर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *