बच्चों का मनाया जन्मदिन, सांस्कृ़तिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : किंग्डम ऑफ हेवन चाइल्ड केयर संस्था की ओर से गरीब व असहाय परिवार के बच्चों का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों व महिलाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व निवर्तमान महापौर हेमलता नेगी ने किया। वक्ताओं ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि लक्ष्य तक कर आगे बढ़ने वालों को जीवन में सफलता अवश्य मिलती है। संस्था के अध्यक्ष नवीन मैसी ने बताया कि आर्थिक कमजोरी के कारण कई बच्चे अपना जन्मदिन धूमधाम से नहीं मना पाते। ऐसे में संस्था ने इन बच्चों का जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों व महिलाओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। गढ़वाली, कुमाऊंनी के साथ ही अन्य गीतों पर प्रस्तुत कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर संस्था की सचिव निधि मैसी, गीता वर्मा, आर्यन मैसी, अंश वर्मा, सुमित वर्मा, गौरव, साधना, विजय रावत, अभिषेक अग्रवाल, प्रमोद रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *