जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आर्य कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सामाजिक बुराईयों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का भी संकल्प लिया।
विद्यालय परिसर में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ पार्षद प्रवेंद्र सिंह रावत, आर्य समाज के पुरोहित नितिन शास्त्री ने दीप प्रज्जवलित कर किया। वक्ताओं ने छात्राओं को नशे के प्रति जागरूक किया। कहा कि समाज में नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस बुराई पर लगाम लगाने के लिए छोटे से बड़े लोगों को धरातल पर कार्य करना होगा। इस दौरान छात्राओं ने गढ़वाल-कुमाऊनी सहित अन्य गीतों पर नृत्य की भी प्रस्तुति दी। बालिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रभारी प्रधानाचार्य पुष्पा बलोदी, कार्यक्रम अधिकारी विजय लक्ष्मी, सरोज रावत ने कहा कि एनएसएस शिविर के दौरान छात्राओं को समाज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।