महिला मंगल दलों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।

कोटद्वार : विकासखंड दुगड्डा में आयोजित कार्यक्रम में महिला मंगल दलों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

युुवा कल्याण विभाग की ओर से विकासखंड दुगड्डा के मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख रुचि कैंत्यूरा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने महिला मंगल दलों को स्वरोजगार को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आज पहाड़ की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज की तरक्की में अपना योगदान दे रही हैं। ग्रामीण महिलाएं संघर्षशील व कर्मठ होने के साथ-साथ कलाओं की भी धनी हैं। पशुओं की देखभाल, जंगल से घास-लकड़ी लाने के साथ-साथ वह अपने परिवार का बेहतर पालन-पोषण भी कर रही है। कार्यक्रम में महिलाओं ने लोकनृत्य के साथ ही सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करनी वाली महिलाओं की टीमों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट, ज्येष्ठ उप प्रमुख अजयपाल रावत, अशोक रावत, युवा कल्याण अधिकारी सचिन कश्यप, धर्मेंद्र चौहान, कुंदन सिंह, दीपिका रावत, रवींद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *