नई टिहरी : शुक्रवार को माउंट कार्मल स्कूल चंबा का वार्षिकोत्सव विभिन्न प्रदेशों की लोक संस्कृति पर अधारित प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि यहां से पढ़ रहे छात्र आगे बढ़कर अपनी पहचान बना रहे हैं। शुक्रवार को वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। उन्होंने पारंपरिक लोकगीत व नृत्य के साथ-साथ पंजाबी, हिंदी, राजस्थानी और इंग्लिश गीतों की शानदार श्रृंखला प्रस्तुत की। इस दौरान आईसीएसई बोर्ड परीक्षा के टॉपर और शिक्षणेत्तर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य विनो और प्रबंधक थॉमस ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट बताई और कहा कि चंबा में स्कूल लंबे समय से बेहतर शिक्षा देने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाउनी, हिमाचली नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। टॉपरों और विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर तथा एसजीएफआई में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। जिसमें वैष्णवी अधिकारी, विदुषी उनियाल, शिखर थपलियाल, दिव्यांश सिंह, उत्सव, अरब गुसाईं, शिवम उनियाल और अक्षरा राणावत शामिल हैं। इस मौके पर अनिल, प्रदीप कोठियाल, राकेश कंदील, मंजू नेगी मौजूद थे। (एजेंसी)