रंगकर्मी विमल बहुगुणा को संस्कृति समन्वय शिवालिक सम्मान

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल()। अखिल भारतीय सर्व भाषा संस्कृति समिति के राष्ट्रीय अधिवेशन में रंगकर्मी विमल बहुगुणा को संस्कृति समन्वयक शिवालिक सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। बहुगुणा ने बताया कि यह राष्ट्रीय अधिवेशन व सम्मान समारोह लेखक गांव थानों देहरादून में 23 से 25 दिसंबर तक हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व साहित्यकार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के ग्लोबल अध्यक्ष पंडित सुरेश नीरव ने की। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 40 से अधिक साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *