जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबरवासियों ने क्षेत्र में चल रहे अवैध नशे के कारोबार पर नाराजगी व्यक्त की है। कहा कि लगातार पुलिस से शिकायत के बाद भी समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
इस संबंध में लोगों ने कलालघाटी पुलिस को ज्ञापन दिया। बताया कि वार्ड नंबर 34 के साथ ही अन्य वार्डों में धड़ल्ले से नशे का कारोबार चल रहा है। इसके कारण क्षेत्र की महिलाओं का घरों से बाहर निकला भी मुश्किल हो गया है। कई लोग अवैध शराब व चरस का कारोबार कर रहे हैं। पूर्व में इस संबंध में पुलिस से भी शिकायत की गई थी। लेकिन, समस्या को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। ऐेसे में क्षेत्रवासियों में रोष बना हुआ है। कहा कि पुलिस को जल्द से जल्द नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह, आशा देवी, सुषमा देवी, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।