साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Spread the love

पुलिस ने आमजन को किया अपराध के प्रति जागरूक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला पुलिस की ओर से रीठाखाल, एकेश्वर, सतपुली व कोटद्वार में आमजन को अपराध के प्रति जागरूक किया गया। कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। इस दौरान लोगों को साइबर अपराध से बचाव की भी जानकारी दी गई।
पुलिस की ओर से रीठाखाल, एकेश्वर व सतपुली में कैंप लगाकर आमजन को बढ़ते अपराध के बारे में बताया गया। पुलिस ने बताया कि वर्तमान में साइबर अपराध तेजी से बढ़ता जा रहा है। साइबर ठप बैंक अधिकारी बन उपभोक्ताओं के खाते में डाका डाल रहे हैं। कहा कि हमें किसी भी अंजान व्यक्ति को अपने बैंक से संबंधित निजी जानकारी नहीं देनी चाहिए। कोई भी तरह की ठगी होने पर तुरंत अपने बैंक व साइबर पुलिस से संपर्क करें। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी गणेश कोहली ने कण्वाश्रम में क्षेत्रवासियों को अपराध के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में लगातार साइबर अपराध बढ़ता जा रहा है। हमें अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों को भी अपराध के बारे में बताया। कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाए गए हैं। बच्चों को किसी भी अपराध से डरने के बजाय पुलिस का सहयोग लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *