साइबर ठगी का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Spread the love

चमोली : साइबर ठगी के एक मामले में गोपेश्वर पुलिस ने आरोपी को भागलपुर बिहार से गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने शनिवार को बताया गोपेश्वर के बसंत विहार निवासी हरेन्द्र सिंह ने थाना गोपेश्वर में 8 अक्तूबर 2022 को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि उन्होंने एसबीआई के एटीएम से 9 हजार रुपये की धनराशि निकाली। एटीएम से पैसे नहीं निकले लेकिन उन्हें पैसे निकालने का मैसेज उनके मोबाइल पर आ आया। हरेन्द्र सिंह ने बताया उन्होंने गूगल पर कस्टमर केयर का नम्बर सर्च किया। बात करने वाले व्यक्ति के द्वारा खुद को जोनल बैंक मैनेजर बताते हुए उनसे एप्लीमैक्स एप डाउनलोड करने को कहा। जब उन्होंने एप्लीमैक्स एप डाउनलोड किया तो कुछ समय बाद उनके खाते से 8.50लाख रुपए निकल गए। तब उन्हे ठगी का पता चला। मामले की गम्भीरता को देखते हुए इसके खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस की टैक्निकल टीम ने सूचना और लीड के आधार धोखाधड़ी में नामजद आरोपी 23 वर्षीय गुलशन पुत्र दयानंद महतो निवासी विक्रमपुर थाना बिहपुर जिला भागलपुर बिहार का बिहार में छिपा होना पाया गया। सटीक जानकारी मिलने पर गठित पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बिहार रवाना किया गया। पुलिस टीम ने 24 सितम्बर को आरोपी को बिहपुर भागलपुर बिहार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया आरोपी गुलशन से धोखाधड़ी के सम्बन्ध में पूछताछ की गई तो स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर शुक्रवार को जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाडी भेज दिया गया है। इस मामले में चमोली पुलिस पहले ही एक महिला आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी थी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *