बाजपुर में साइबर ठगों ने खाते से 23 हजार उड़ाए

Spread the love

रुद्रपुर। ग्राम विक्रमपुर निवासी एक व्यक्ति ने अज्ञात व्यक्ति पर अनलाइन ठगी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने पीड़ित को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है। विक्रमपुर निवासी गुरबचन सिंह ने बुधवार को कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 जनवरी को उसकी पुत्री के फोन पर कोरियर कंपनी के नाम से अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जिसमें उक्त व्यक्ति ने उसकी पुत्री को 5 रूपये अनलाइन ट्रांसफर करने की बात कही जब उसकी पुत्री द्वारा पैसे अनलाइन भेजने का प्रयास किया गया तो पैसे ट्रांसफर नहीं हुए लेकिन उसके खाते से 22900 रुपए कट गए। इस दौरान 1 फरवरी को गुरबचन सिंह ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसआई देवेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि अनलाइन ठगी का मामला सामने आया है जिसकी शिकायत साइबर सेल को भेज दी गई है उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *