वर्क फ्रॉम होम के नाम पर पांच लाख की साइबर ठगी

Spread the love

देहरादून। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को वर्क फ्रॉम होम और यूट्यूब वीडियो लाइक करने के झांसे में 5.07 लाख का चूना लगा दिया। ठगों ने पीड़ित को झांसा देने के लिए शुरुआत में कुछ मुनाफा भी दिया। बाद में बड़ी रकम निवेश कराकर खाता ब्लॉक कर दिया। क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने शिकायत पर शनिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टर्नर रोड निवासी अर्जुन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 10 दिसंबर को उन्हें एक व्हाट्सएप नंबर से मैसेज आया। मैसेज में एक कंपनी के लिए घर बैठे काम करने का ऑफर दिया गया। जालसाजों ने उन्हें यूट्यूब वीडियो लाइक और कमेंट करने का टास्क दिया। शुरुआत के टास्क में पीड़ित को 100 रुपये का कमीशन भी दिया गया। जिससे उनका विश्वास बढ़ गया। ठगों ने अर्जुन को अंकिता वर्मा और किरुबाकरण राजेंद्रन नाम के व्यक्तियों से टेलीग्राम पर मिलवाया। इन्होंने जैमिनी क्रिप्टो नाम के एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर निवेश करने को कहा। यहां निवेश के झांसे में पीड़ित से 12 और 13 दिसंबर कुल 10 किस्तों में कर दिया। ऑनलाइन काफी मुनाफा दिखाया गया। जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो और रकम की मांग की गई। एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि साइबर ठगी धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *