लाखों की ठगी करने वाला साइबर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर युवती से लाखों की ठगी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आमजन को साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी। कहा कि जागरूकता से ही इस तरह की ठगी से बचा जा सकता है।
मामले में दो अक्टूबर को कोटद्वार निवासी पूनम देवी की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम में उन्हें शेयर मार्केट से संबांधित एक अकाउंट मिला। बताया कि अकाउंट संचालन ने उन्हें शेयर मार्केट में बेहतर मुनाफे की बात कही। साथ ही उन्हें एक वाट्सएप से भी जोड़ा। बताया कि कुछ दिन बाद उन्हें शेयर मार्केट में इनवेंट के लिए कहा गया। भरोसे में लेकर उनसे नौ लाख 57 हजार रुपये लिए गए। लेकिन, पैसे लेने के बाद उन्हें कोई जवाब नहीं दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई थी। सर्विलांस, बैक डिटेल आदि माध्यमों से आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश गाजियाबाद लोनी देहात, अलवीनगर, सादुल्लावाद निवासी इस्तियाक अहमद के रूप में हुई। बताया कि पुलिस टीम आरोपित को गिरफ्तार कर कोटद्वार लेकर पहुंची और कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजाराम डोभाल, अपर उपनिरीक्षक दीपक अरोडा, कांस्टेबल अमरजीत सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *