सड़क हादसे में साइकल सवार की मौत

Spread the love

रुद्रपुर। सड़क हादसे में साइकिल सवार श्रमिक की मौत हो गई। विधायक सौरभ बहुगुणा ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।
शक्तिफार्म के रतनफार्म नंबर एक निवासी 46 वर्षीय जगदीश मंडल पुत्र तारक मंडल माली का काम करते थे। शनिवार की सुबह वह साइकिल से सूखी नदी पार कर सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। जैसे ही वह फेज-टू में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो बाइक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार को भी चोटें लगी। वहां से गुजर रहे उनके गांव के ही दो युवकों ने खून से लथपथ देख तुरंत ही उन्हें नगर के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अन्यत्र ले जाने को कहा। इस पर वह उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में साइकिल सवार की मौत होने कि सूचना मिलते ही विधायक सौरभ बहुगुणा, मंडी चेयरमैन अमरजीत कटवाल, सुखदेव सिंह, जिला पंचायत सदस्य उदय राणा, ब्लॉक प्रमुख पति पलविंदर सिंह अस्पताल पहुंचे। विधायक ने पुलिस से तत्काल शव का पोस्टमार्टम कराया। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। सिडकुल पुलिस ने दुर्घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक व साइकिल को कब्जे में ले लिया। जगदीश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *