ड़ पांडे ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और संगठनों से किया संवाद

Spread the love

रुद्रपुर)। सचिव मुख्यमंत्री, आवास, वित्त विभाग उत्तराखंड शासन ड़सुरेन्द्र नारायण पांडे ने ड़ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार पहुंचकर गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के साथ संवाद और चर्चा की। बैठक में औद्योगिक संस्थानों से जुड़े संगठनों ने ईएसआई हस्पिटल में चिकित्सकों की कमी, श्रम विभाग द्वारा अनावश्यक परेशान करने सहित विभिन्न समस्याएं बताईं। पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सैनिकों ने पूर्व सैनिकों तथा शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए योजनाओं और नौकरियों में प्राथमिकता देने, विभिन्न क्षेत्रों में सैनिक मिलन केन्द्र खोलने, सीएसडी र्केटीन संचालन तथा सैनिक कल्याण आदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं और मांग रखीं। रेड क्रस सोसाइटी के सदस्यों ने सोसाइटी संचालन के लिए कक्ष आवंटन की मांग की। शिक्षा से जुड़े संगठनों ने शिक्षकों के प्रमोशन के लिए प्रत्येक वर्ष डीपीसी कराने तथा प्रमोशन समय से दिलाने की मांग की।
बैठक में सचिव ड़ पांडे ने कहा कि सरकार समस्याओं के निस्तारण हेतु बेहद संजीद्गी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा समस्याओं के निस्तारण के लिए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण तथा संतुष्टि के आधार पर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि इसी आधार पर समस्याओं का निस्तारण भी किया जा रहा है। बैठक में विधायक शिव अरोरा तथा मेयर रामपाल सिंह ने भी विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए विस्तार से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *