ड पांडेय को मिला साहित्यिक क्षेत्र के लिटरेरी ब्रिगेडियर सम्मान

Spread the love

चम्पावत। स्वास्थ्य विभाग में फार्मेसिस्ट के पद पर तैनात ड सतीश चंद्र पांडेय को साहित्यिक क्षेत्र के लिटरेरी ब्रिगेडियर के सम्मान से नवाजा गया है। प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था स्टोरी मिरर ने पांडेय के हिंदी काव्य विधा में निरंइतर लेखन हेतु सम्मान दिया है। मूल रूप से बगोटी गांव निवासी ड़पांडेय फार्मेसिस्ट संघ के जिला मंत्री हैं। उनकी कविताएं अनेक पत्र- पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी कविता सच्चाई की जीत है, सच्ची बातें बोल, पाप न रख मन में तनिक, मन की आंखें खोल, जैसी कविताओं को विशेष सराहना मिली है। उनकी इस उपलब्धि पर चिकित्सा विभाग के अनेक अधिकारियों व कर्मचारियों, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन चम्पावत, साहित्यिक चेतना मंच चम्पावत और साहित्यकारों ने खुशी व्यक्त की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *