सुमना में ग्लेशियर: एक और मौत, अब तक 11 की हुई मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली। चमोली जिले के सुमना में ग्लेशियर टूटने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। रेस्क्यू टीम ने रविवा
र को एक शव को बरामद किया। जबकि एक घायल हो जोशीमठ अस्पताल से देहरादून रेफर किया गया है।
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सुमना में चल रहे रेस्क्यू कार्यों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि सुमना में 384 लोग सुरक्षित मिले है और 11 लोगों के शव बरामद कर लिए गए है। जिनको सीएचसी जोशीमठ लाया गया है। यहां पर सभी शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन ने जोशीमठ में पोस्टमार्टम टीम सहित शव वाहन तैनात किया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को एसडीआरएफ मानको के अनुसार सहायता धनराशि दी जाएगी। सुमना में हिमस्खलन में 7 घायलो को कल रेस्क्यू किया गया। जिसमें से 6 को आर्मी अस्पताल जोशीमठ में भर्ती किया गया और एक घायल को देहरादून रेफर किया गया था। रविवार को एक अन्य घायल व्यक्ति को जोशीमठ अस्पताल से देहरादून रेफर किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि घटना स्थल पर रेस्क्यू का कार्य लगातार जारी है साथ ही सडक से बर्फ हटाकर मार्ग खोलने के लिए भी युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। यहां पर सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के द्वारा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य किये जा रहे है। सुमना हिमस्खलन में दबने से जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनमें मनोज तोमदार, मसीहा दास मार्की, साजन कंडुलना, पाल कंडुलना, नायरन कंडुलना, हनूक कंडुलना, निर्मल सैंदिल, सुखराम मुंडा, रोहित सिंह, तारनी सिंह, राहुल कंवर शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *