ढाबे में घुसी अनियंत्रित बस , हादसा टला

Spread the love

नई टिहरी। नरेंद्रनगर बाजार में एक बस अनियत्रिंत होकर एक खाने के ढाबे में जा घुसी। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन ढाबा में रखा सामान पूरी तहर से क्षतिग्रस्त हो गया। नरेन्द्रनगर व्यापार मंडलध्यक्ष जितेंद्र चांदपुरी ने बताया करीब तीन बजे दोहपर प्रतापनगर के सेम-मुखेम से ऋषिकेश जा रही बस का अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने पट्टा टूट गया, जिससे बस का स्टेरिंग लॉक हो गया और बस अनियत्रिंत होकर सड़क के किनारे बने एक ढाबे में जा घुसी। ढाबा में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पहुंची पुलिस ने वाहनों की आवाजाही बायपास सड़क से करवाई। बताया उस समय बस में 16 सवारियां बैठी थी। व्यापार सभा के अध्यक्ष, सचिव नरेंद्र कुमार ने दुकान स्वामी शिव मोहन नेगी को क्षतिपूर्ति देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *