डाडामंडी ने जीत क्रिकेट मैच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
गेंद मेला सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच डाडामंडी टीम के नाम रहा। प्रतियोगिता में क्षेत्र की दस से अधिक टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
डाडामंडी में आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन समाज सेवी डॉ.सुरेश देवरानी ने किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करना चाहिए। वर्तमान में छात्र खेल के माध्यम से अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं। समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौहान ने बताया कि जनवरी माह में होने वाले गेंद मेले से पूर्व क्षेत्र के युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि पहले दिन का क्रिकेट मुकाबला डाडामंडी व नवेली की टीम के बीच खेला गया। डाडामंडी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए। नवेली की टीम मात्र 91 रन पर आल आउट होगई। डाडमंडी की टीम में सबसे अधीक 39 रन सूरज ने बनाए। डाडामंडी की टीम के आशीष ने 27 रन बनाते हुए पांच विकेट लिए साथ ही उन्होंने एक हैट्रिक भी अपने नाम की। इस मौके पर अनूप कुमार, सोहन सिंह, राजेश रावत, जितेंद्र चौधरी, राजेंद्र रावत, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *