दादी हृदय मोहिनी को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

पिथौरागढ़। नगर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय ने दादी हृदय मोहिनी की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा उन्होंने अपना पूरा जीवन दूसरों का भविष्य संवारने में समर्पित कर दिया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में दादी हृदय मोहिनी के चित्र पर माल्यापर्ण किया और उन्हें याद करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ब्रह्माकुमारी महिमा दीदी ने कहा कि वे अपने बाल्यकाल से ही मानवता की सेवा में जुट गई थी। उनके निधन से समाज को गहरी क्षति पहुंची है। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। उन्होंने कहा प्रजापति ब्रह्मा कुमारी संगठन के माध्यम से 40 हजार से अधिक महिलाएं समाज में मानवीय मूल्यों व नैतिकता की स्थापना के लिए कार्य कर रही हैं। कहा संगठन के माध्यम से सीमांत क्षेत्र में भी ईश्वरीय कार्य को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन किशन बहादुर कौशल ने किया। यहां देवी दत्त उपाध्याय, किशन कुंवर, पूरनलाल, मदन सिंह, कृष्णा देवी, कांता धामी, पदमा देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *