दैनिक जयन्त की खबर का हुआ असर, प्रशासन आया हरकत में, शहर में चलाया अभियान, हटाया अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। दैनिक जयन्त के शुक्रवार के अंक में कोटद्वार में अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो पा रही सड़के नामक शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। प्रशासन ने खबर का संज्ञान लेते हुए शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। प्रशासन और नगर निगम की टीम ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों और रास्तों में अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला। प्रशासन की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप है। प्रशासन की टीम को देखकर फड़ और ठेली वाले अपना सामान लेकर इधर-उधर भागते नजर आये।
शुक्रवार सांय को उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा के नेतृत्व में शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने बदरीनाथ मार्ग, गोखले मार्ग, स्टेशन रोड़ सहित अन्य स्थानों पर अभियान चलाकर सड़क पर पसरे अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान करीब एक दर्जन लोगों का अतिक्रमण करने पर चालान किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने कहा कि अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। टीम में पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी, तहसीलदार विकास अवस्थी, बाजार पुलिस चौकी प्रभारी संदीप शर्मा, नगर निगम सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *