दैनिक श्रमिकों को छ: माह से नहीं मिला मानदेय

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: प्रखण्ड रिखणीखाल के अन्तर्गत कालागढ़ टाइगर रिजर्व में कार्यरत दैनिक श्रमिकों को विगत छ: माह से न तो मानदेय मिल पा रहा है और ना ही चौकियों में गुजारा हेतु राशन। ऐसे में श्रमिकों वन वाचरों के सम्मुख अर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
दैनिक श्रमिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह का कहना है कि इस बावत वे कई बार प्रभागीय वनाधिकारी / उपवन संरक्षक कालागढ़ टाइगर रिजर्व किशन चंद्र को ज्ञापन भी दे चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या जस की तस बनी हुई है। बताया कि अदनाला रेंज, मैदावन, पाखरौ,सोना नदी, मोहान, ढिकाला आदि में सैकड़ों की तादाद में वनवाचर दैनिक श्रमिक कार्यरत हैं, जिन्हें अपने मानदेय के लिए जूझना पड़ रहा है। इनके नियमितीकरण को सरकार व विभाग गंभीर नहीं दिख रहा। श्रमिक संघ के दिलों सिंह रवि कुमार, सुरजीत, बीरेंद्र, पंकज, कान्तागढ, नरेश, राजपाल, विनोद, संतोष, जीतेंद्र समेत तीस श्रमिकों की ओर से इस संबंध में क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया बिनीता ध्यानी को भी ज्ञापन सौंपा गया। वहीं, बिनीताध्यानी ने क्षेत्रीय विधायक लैंसडौन, डीएफओ कालागढ़ टाइगर रिजर्व, वन सचिव , वन मंत्री, वन संरक्षक आदि को सूचित कर जल्द समस्या के निराकरण की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *