डेयरी कर्मचारी ने फांसी लगाई

Spread the love

देहरादून। कर्ज से परेशान डेयरी कर्मचारी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह अपनी दीदी के घर पर रह रहा था। उन्होंने युवक को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह कर्ज के कारण परेशान था। प्रेमनगर थानाध्यक्ष धनराज बिष्ट ने बताया कि मृतक की पहचान हेमंत सिंह पुत्र रमेश चंद हाल निवासी गुरुनानक एन्क्लेव, प्रेमनगर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से रामलीला मैदान मोहल्ला खतरियान, बिजनौर का रहने वाला था और यहां पर एक डेयरी में काम करता था। एसओ के अनुसार उसके जीजा ने बताया कि हेमंत उनके पास डेढ़ साल से रह रहा था। उनके साथ ही डेयरी में काम करने जाता था। उसके जीजा ने पुलिस को बताया कि हेमंत खर्चीले स्वभाव का था। उसने बिजनौर में भी अपने कुछ परिचितों से उधार लिया था। यह उधार उसके माता पिता ने चुकाया। इन्हीं बातों को लेकर वह चिंता में रहता था। रात में सभी खाना खाकर सो गए थे। इसी दौरान उसने किसी समय में कमरे में जाकर पंखे के सहारे चुन्नी से फांसी लगा ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *