यूट्यूब पर रिलीज हुआ डाली बन बनी लगोला गीत

Spread the love

पर्यावरण संरक्षण को लेकर बनाया गया है गढ़वाली गीत
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: संदेश कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए बनाया गीत ‘डाली बन बनी लगोला..’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है।
पार्षद प्रवेंद्र सिंह रावत, अनिल नेगी, पिंकी रावत, आशा चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने गीत को यूट्यूब पर रिलीज किया। संदेश कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था के अध्यक्ष संजय सिंह रावत ने बताया कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में हरेला त्योहार चल रहा है। ऐसे में आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए उनकी ओर से गीत रिलीज किया गया है। बताया कि गीत को उन्होंने व लोक गायिका शकुंतला बुड़ाकोटी ने अपनी आवाज दी है। गीत के माध्यम से उत्तराखंड के मनमोहक दृश्यों को भी दिखाया गया है। इस मौके पर पार्षद सोनिया नेगी, सुभाष पांडेय, नईम अहमद, गुड्डू चौहान, प्रवेंद्र रावत, शिव सिंह नेगी, बृजेंद्र सिंह, ऋषि ध्यानी, राकेश बिष्ट, बीना नेगी, अमित नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *