वन विभाग की टीम पर फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी डल्लू गिरफ्तार

Spread the love

काशीपुर()। बीती 14 फरवरी को बरहैनी वन प्रभाग की टीम पर फायरिंग करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर की बंदूक भी बरामद की गई है। गुरुवार को काशीपुर में एसएसपी अयज गणपति ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी की रात वन दरोगा ठाकुर दत्त ध्यानी के नेतृत्व में टीम जंगल में गश्त कर रही थी। सूचना मिली थी कि ग्राम हरसान निवासी दलजीत सिंह अपने साथियों के साथ अवैध हथियारों से लैस होकर पेड़ काटने निकला है। 15 फरवरी की सुबह ग्राम हरसान कपकोट के पास वन विभाग की टीम ने खैर की लकड़ी से लदी पांच बाइकों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक सवार आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। वन विभाग टीम की तहरीर के मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं पुलिस टीमों का गठन किया। बुधवार देर रात पुलिस ने नामजद आरोपी दलजीत सिंह उर्फ डल्लू को बरहैनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हरसान कपकोट रोड के पास झाड़ियों में छिपाई गई 12 बोर की बंदूक बरामद की गई। एसएसपी ने कहा कि अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में कोतवाल नरेश चौहान, बरहैनी चौकी प्रभारी संदीप शर्मा, एसआई धीरेंद्र परिहार, हेड कांस्टेबल दीपक और कांस्टेबल सुरेश बिष्ट शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *