दलवीर सिंह रावत बने क्षेत्रीय अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन की पुरानी क्षेत्रीय कार्यकारणी को भंग कर नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। इस दौरान दलवीर सिंह रावत को क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
मुख्य चुनाव अधिकारी बुद्धि सिंह राणा व प्रेम सिंह चौहान की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। नवीन कार्यकारणी में दलवीर सिंह रावत अध्यक्ष, हितेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल वेदवाल उपाध्यक्ष, सोहन लाल जखमोला मंत्री, आनंदमाणी मैठाणी कोषाध्यक्ष, चंद्रपाल सिंह व अशोक कुमार संगठन मंत्री, जबकि राजीवर चौहान को प्रचार मंत्री चुना गया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा, प्रदेश महामंत्री गिरीश नैथानी की उपस्थित में पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह राणा, पूरण सिंह राठौर, मुकेश बड़थ्वाल, वेगराज सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *