सड़क व नहर पर निर्माण सामग्री डालने से हो रहा नुकसान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कुंभीचौड़ क्षेत्र के रामपुर में कुछ लोग बीच सड़क व नहर पर निर्माण सामग्री डाल रहे हैं, जिससे सड़क व नहर को काफी क्षति पहुंच रही है। साथ ही राहगीरों को भी आवाजाही में परेशानी हो रही है।
क्षेत्रीय निवासी चंद्र मोहन उनियाल ने इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखते हुए बताया कि रामपुर में कुछ लोग सड़क के ऊपर निर्माण सामग्री डाल रहे हैं, जिससे सड़क पर गड्ढे हो रहे हैं। साथ ही इस निर्माण सामग्री को नहर की पट्टी पर भी डाला जा रहा है। जिससे हाल ही में बनी नहर क्षतिग्रस्त हो रही है। सड़क पर निर्माण सामग्री पड़ी होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में शिकायत भी की जाती है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *