सिन्द्रवाणी गांव में हुआ बारिश से नुकसान

Spread the love

रुद्रप्रयाग। जनपद में हो रही बारिश से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सारी-सणगू मोटर मार्ग के पास स्थित तल्ली सिन्द्रवाणी गांव में शनिवार देर रात अचानक तेज गर्जना और मूसलधार बारिश के बीच गांव में घरों में दरारें आ गईं, खेत-खलिहान बह गए। लोग दहशत में अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने को मजबूर हुए। लोगों का कहना है कि बीते कई दिनों से बारिश हो रही थी, किंतु शनिवार रात काफी तेज बारिश हुई। गांव की सड़कें और संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। गांव में रहने वाले हरीश बिष्ट, विनोद राणा, बलदेव सिंह राणा, कुलदीप सिंह राणा, शिव सिंह, भरत सिंह, राजबर सिंह, उत्तमा देवी, सरोज देवी सहित 17 परिवारों की संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2013 की आपदा में भी गांव को काफी क्षति पहुंची थी, तब चार परिवारों को प्रशासन द्वारा पुनर्वासित किया गया था, किंतु अब हालात काफी गंभीर हैं, पूरा गांव आपदा की चपेट में आ गया है। सभी परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर बसा दिया जाए। इधर, राजस्व उप निरीक्षक राकेश सिंह नेगी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा आपदा की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक मुआयना शुरू कर दिया है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *