बांदीपोरा में बादल फटा, पुल को नुकसान, 10 घंटे बंद रहा रामबन में भूस्खलन से हाईवे

Spread the love

जम्मू, एजेंसी। भारी बारिश की चेतावनी के बीच कश्मीर घाटी के बांदीपोरा जिले में बादल फटने से नदी में उफान आ गया। बाढ़ में एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया जबकि पानी के बहाव में डीजल से भरा टैंकर पलट गया। हालांकि बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। बारिश से रामबन जिले के मेहाड़ और कैफेटेरिया मोड़ पर भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार दस घंटे बंद रहा।
इससे उधमपुर और रामबन में हाईवे पर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। चंद्रकोट यात्री निवास पर अमरनाथ श्रद्घालुओं के जत्थे को भी रोका गया। बुधवार दोपहर तीन बजे हाईवे बहाल होने पर यात्रियों समेत फंसे हुए वाहनों को छोड़ा गया।
धर्मनगरी कटड़ा में बारिश और धुंध के कारण कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित रही। लद्दाख के कारगिल में भी तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए। कई घरों को नुकसान पहुंचा है। सड़क पर मलबा भरने से आवाजाही भी प्रभावित रही।
श्रीनगर में बारिश के साथ आंधी आने से कई पेड़ गिर गए, जिसकी चपेट में आने से वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 28 और 29 जुलाई को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ आ सकती है।
जम्मू संभाग में मानसून के सक्रिय रहने से दिन का तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री नीचे चला गया है। जम्मू में दिन में कई बार हल्की बारिश हुई। यहां चौबीस घंटे में 50़1 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 4़5 डिग्री गिरकर 29़1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25़8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसी तरह बनिहाल में 12़0 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 24़0, बटोत में 29़8 मिलीमीटर बारिश के साथ 22़4, कटड़ा में 4़2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 27़0 और भद्रवाह में 21़5 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 25़5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 31़4, पहलगाम में 25़6 और गुलमर्ग में 20़0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 27़9 और कारगिल में 23़0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *