ग्राम कोटा में क्षतिग्रस्त हुआ मकान, हदसा टला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: चौबट्टाखाल विधानसभा के जयहरीखाल ब्लाक के ग्राम सभा कोटा में लगातार हो रही बारिश के चलते एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
मकान क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दूर संचार पर डीएम पौड़ी से वार्ता कर पीड़ित परिवार को जल्द राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। तहसीलदार सतपुली सुधा डोभाल ने बताया कि बारिश के चलते बीते शनिवार देर रात ग्रामसभा कोटा निवासी बच्चन दास पुत्र दर्शन दास का मकान क्षतिग्रत हो गया। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। साथ ही पीड़ित को गांव के आंगनबाड़ी भवन में शिफ्ट किया गया है। जहां उनके रहने व खाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *