दो साल बाद भी नहीं सुधरा क्षतिग्रस्त मार्ग

Spread the love

बागेश्वर। जीतनगर को जाने वाला आम रास्ता दो वर्ष से क्षतिग्रस्त है। जिसके कारण लगभग 60 से अधिक परिवार परेशान हैं। वह कई बार चोटिल भी हो गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से रास्ते की मरम्मत करवाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि वह नगर पालिका के मंडलसेरा वार्ड में रहते हैं। दो वर्ष पूर्व सरयू नदी में बाढ़ आई। रास्ता जीतनगर से जोशीगांव तक जाता है। जिस पर प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोगों को आना-जाना रहता है। स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग कई बार चोटिल हो गए हैं। पूर्व में एक व्यक्ति सिलिंडर के साथ सरयू नदी में गिर गए थे। मवेशी भी चोटिल हो रहे हैं। रास्ता टूटकर वर्तमान में आठ मीटर तक नीचे चला गया है। जिससे मकानों और षि भूमि को भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने रास्ते की मरम्मत और सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है। यहां धन सिंह डसीला, राजेंद्र सिंह स्यूनरी, नदंन सिंह बिष्ट, खीम सिंह स्यूनरी, देवकी देवी, बसंती देवी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *