डंपर पलटा, चालक घायल

Spread the love

डंपर पलटा, चालक घायल
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। मंगलवार को सिद्धबली-सनेह रोड़ पर रोडियों से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। दुर्घटना में डंपर चालक घायल हो गया। चालक का यहां राजकीय बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार नजीबाबाद निवासी 60 वर्षीय परमवीर पुत्र तुलाराम मंगलवार सांय को रोडियों से भरे डंपर को लेकर सिद्धबली मार्ग से सनेह की ओर जा रहा था। इसी दौरान ईदगाह के पास डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। वाहन में चालक के अलावा अन्य कोई सवार नहीं था। दुर्घटना में परमवीर घायल हो गया। घायल को यहां राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि परमवीर के सिर पर चोटें आई है। जिस मैदान में डंपर पलटा वहां अक्सर शाम के समय छोटे बच्चे खेलते रहते थे। गनीमत रही की घटना के समय मैदान के आसपास कोई नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *