15 अप्रैल को लगेगा डांडा नागराजा मेला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : आगामी 15 अप्रैल यानि दो गते बैसाख को पौड़ी के सुप्रसिद्ध डांडा नागराजा मेले का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति मेले को भव्य रूप से मनाये जाने की तैयारियों में जुट गया है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री डांडा नागराजा के दर्शन करने पहुंचते हैं। समिति ने एसडीएम से मुलाकात कर मेले के दिन व्यवस्थाएं करने के लिए सहयोग की अपील की है। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष उपेंद्र भट्ट व मीडिया प्रभारी सिद्धांत उनियाल ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर मेले के दौरान स्वास्थ्य शिविर लगाने व अन्य व्यवस्थाएं जुटाने के लिए ज्ञापन दिया। एसडीएम ने समिति को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *