डांडा नागराजा मंदिर का किया विधिवत भूमि पूजन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम डांग वणियागांव में भव्य डांडा नागराजा मंदिर की स्थापना की जाएगी। इसके लिए शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र राणा ने मंदिर का विधिवत भूमि पूजन किया। मंदिर समिति लंबे समय से नए मंदिर के निर्माण की मांग कर रही थी।
महेन्द्र राणा ने कहा कि श्री डांडानागराजा मंदिर समिति के आह्वान पर आज भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कल्जीखाल ब्लॉक का श्री डांडानागराजा देवता एक भूम्या देवता है। हर साल यहां पूजा की जाती है और हर साल बड़ी संख्या में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते है। कहा कि मंदिर समिति डांग की यह सराहनीय पहल है। इस अवसर पर प्रधान दिवई चन्द्रकला देवी, कनिष्ठ उपप्रमुख अर्जुन पटवाल, सांसद प्रतिनिधि संजय पटवाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य राजेन्द्र पटवाल, प्रधान संगठन के अध्यक्ष रमेश शाह, प्रधान वणियागांव मनोज जुगरान, बड़कोट नवीन कुमार, सुतारगांव सुनील सिंह, थापला राकेश सिंह, पंचाली अशोक रावत, सामजिक कार्यकर्ता अजय पटवाल, दिगम्बर सिंह, जयकृत सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्षा हेमंती देवी, आचार्य लक्ष्मीकांत समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *