पुरानी पेंशन बहाली को साबरमती आश्रम से शुरू होगी दांडी यात्रा

Spread the love

-12 मार्च से शुरू होने वाली यात्रा गुजरात से शुरू होकर देश के कोने कोने तक जाएगी
देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले गुजरात साबरमती आश्रम से दांडी यात्रा शुरू होगी। 12 मार्च से शुरू होने वाली यात्रा गुजरात से शुरू होकर देश के कोने कोने तक जाएगी। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने कहा कि देश के 85 लाख एनपीएस कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को सड़कों पर हैं। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि केंद्र सरकार जल्द पुरानी पेंशन बहाली पर फैसला लेगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। सरकार के इस रुख से कर्मचारी आक्रोशित हैं। पूरे देश में कर्मचारी, शिक्षक, डाक्टर, नर्स, स्वास्थ्य, सफाई, पुलिस, रेलवे कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। 2024 के लोक सभा चुनाव में कुछ ही दिन बाकी हैं। सरकार इस बेरुखी के खिलाफ गुजरात की सड़को पर पुरानी पेंशन बहाली को कर्मचारी आवाज बुलंद करेंगे। कहा कि दांडी यात्रा के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली मांग को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। लोक सभा चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा पुरानी पेंशन बहाली का रहेगा। सभी राजनीतिक पार्टियों का ध्यान पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर केंद्रित करने में दांडी यात्रा अहम साबित होगी। यात्रा में कर्मचारी अपने परिजनों के साथ शामिल होंगे। यात्रा में देश के नौजवानों, शिक्षाविद, सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए सभी लोगों को शामिल किया जाएगा। यात्रा साबरमती आश्रम अहमदाबाद से शुरू होकर गुजरात के अलग अलग शहरों से होते हुए सूरत के रास्ते से नौसारी दांडी तक पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *