ष्णापुर मार्ग में बोल्डर पर दरारें आने से खतरा

Spread the love

नैनीताल। ष्णापुर मार्ग में सिपाहीधारा के समीप विशालकाय बोल्डर पर दरारें आ गई हैं। इससे स्थानीय लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने बोल्डर हटाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार सिपाहीधारा के समीप मार्ग के ठीक ऊपर विशाल बोल्डर में बड़ी-बड़ी दरारें आई गई हैं। क्षेत्र के पूर्व सभासद डीएन भट्ट ने कहा बोल्डर का आधा हिस्सा 23 वर्ष पूर्व टूट कर ष्णापुर क्षेत्र तक पहुंचा था। एक बार फिर बलियानाला पहाड़ी पर भू-स्खलन के चलते बोल्डर में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। लोगों को जान जोखिम में डालकर बोल्डर के नीचे से होकर गुजरना पड़ रहा है। क्षेत्र में बड़ा हादसा न हो इसके लिए स्थानीय लोगों ने जल्द ही समस्या का संज्ञान लिए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *