हाईवे पर बनें गड्ढे से दुर्घटना का खतरा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : उफल्डा में श्रीयंत्र टापू के समीप हाईवे पर बन रहे गड्ढे परेशानी का कारण बने हुए हैं। गड्ढों से निजात दिलाने के लिए एनएच लोनिवि की ओर से स्थायी समाधान न किए जाने से बार-बार यह दिक्कतें आ रही है। हाईवे पर पहाड़ी से आ रहे पानी की निकासी सही नहीं होने से पानी व कीचड़ राजमार्ग पर पसर है। इससे राजमार्ग की मरम्मत किए जाने के बाद भी गड्ढे पड़ जाते हैं। गत वर्ष एनएच लोनिवि की ओर से यहां पर करीब चार से अधिक बार मरम्मतीकरण का कार्य कराया जा चुका है। स्थायी समाधान की ओर ध्यान न होने से यह समस्या बार-बार आ रही है। एनएच लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान का कहना है कि जल्द ही यहां पर ऊपर की ओर दीवार व पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण का कार्य कर इस समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *