बुघाणी-खोला मार्ग में डंपिंग जोन बनाये जाने से जानमाल का खतरा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : बुघाणी-खोला मार्ग में डंपिंग जोन बनाये जाने से घसिया महादेव निवासियों को जान माल का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन में नगर पालिका श्रीनगर के निवर्तमान सभासद राकेश सेमवाल, ओम प्रकाश गोदियाल, नित्यानंद भट्ट, धीरेन्द्र पुरी, संजय पाण्डेय ने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बुघाणी खोला मार्ग पर मलबा डालकर डम्पिंग जोन बनाया गया है। साथ ही सीवर के टैंकर से गंदा पानी फेंका जा रहा है। जिससे घसिया महादेव व सिंचाई कॉलोनी के लिए जानमाल का खतरा पैदा हो रहा है। कहा कि वर्ष 2010 में भी इसी तरह से मलबा जमा होने के कारण भारी वर्षा से घसिया महादेव में जान माल का नुकसान हुआ था। साथ ही नेशनल हाईवे भी दो हफ्तों तक बाधित रहा था। कहा कि एक बार पुन: अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भवन निर्माण का मलबा व सीवर टैंकर के माध्यम से नियत स्थान पर गंदगी गिराई जा रही है। जिससे घसिया महादेव निवासियों में जानमाल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जल्द से गदेरे की मरम्मत करते हुए सुरक्षा दीवार लगाये जाने और मलबा डंप करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मथुरा प्रसाद पुरी, देवेश जुगराण, बीरेंद्र राणा, बलंवत सिंह असवाल, महेश गिरि, आरती गिरि, गीता गिरि, बिजेन्द्र भट्ट सहित आदि मौजूद थे। (एजेेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *