दन्या में अवैध शराब के साथ एक दबोचा

Spread the love

अल्मोड़ा। जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को दन्या पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 18 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दन्या ध्याडी मोटर मार्ग में हनुमान मंदिर के पास केदार सिंह,निवासी ग्राम मानू पोस्ट ध्याड़ी थाना दन्या जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से 02 गत्ते की पेटी में 18 बोतल अंग्रेजी शराब नॉटी बॉय कीमत 8100 रुपये बरामद की गई है। अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *