खाई में गिरा डंपर, चालक गंभीर रुप से घायल

Spread the love

पिथौरागढ़। थल-मुनस्यारी सड़क पर डंपर खाई में गिर गया।जिसमें चालक को गंभीर चोट आई है, उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 10घंटे के भीतर इस सड़क पर डंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने की यह दूसरी घटना है। इन दुर्घटनाओं के पीछे बदहाल सड़क को कारण बताया जा रहा है।
थल-मुनस्यारी सड़क पर द्वाली गाड़ के पास शुक्रवार रात एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। हादसे के समय डंपर में चालक के अलावा दूसरा कोई नहीं था। इस घटना में चालक को गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने उसे खाई से निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। इससे पहले दिन गुरुवार को यहां से कुछ दूरी पर ही एक डंपर दुर्घटनागस्त होकर खाई में गिर गया था। गनीमत रही कि चालक को हल्की चोट आई। दोनों दुर्घटनाओं के पीछे बदहाल सड़क को कारण बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इन स्थानों पर सड़क की हालत बेहद खराब है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *