प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने पर मालवीय उद्यान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें लोकगायक दर्शन फस्र्वाण व मंजू सुंद्रियाल व साथी कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। देर शाम तक दर्शक लोक गायकों के गीतों पर झूमते हुए नजर आए।
आयोजित सांस्कृतिक संध्या को सुनने के लिए मालवीय उद्यान में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मंजू सुंद्रियाल ने ‘दैणा होया खोली का गणेशा हे..’,‘मनभरमैगे मेरु..’, ‘खुलि ग्ये होली..’, ‘जुन्याली रात..’, सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति दी। लोकगायक दर्शन फस्र्वाण ने ‘हे नंदा हे गौरा कैलाशों की जात्रा..’, ‘मोतिमा रंगीली मोतिमा..’, ‘पार डाना की हिरूली बाना..’, सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, मोहन नेगी, विकास मित्तल, पिंकी खंतवाल, आशीष रावत, सौरभ नौटियाल, प्रवेंद्र रावत, दीपक पाठक, रजनीश बेबनी आदि मौजूद रहे।
बहुद्देशीय शिविर का उठाया लाभ
सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर दुर्गापुरी में बहुद्देशीय शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनका निराकरण किया। शिविर में लाभार्थियों को योजनाओं से सबंधित चेक व अन्य सामग्री भी वितरित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने बताया कि मंगलवार को पदमपुर स्थित एक बारात घर में बहुद्देशीय शिविर होगा। साथ ही शहर में जन जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी। बदरीनाथ मार्ग स्थित प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।