मृत्यु के बाद भी दुनिया को देखेंगी दर्शनी देवी की आंखे

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मृत्यु के बाद भी बालासौड़ निवासी स्व. दर्शनी देवी 87 वर्षीय की आंखें दुनिया का दीदार करेंगी। दर्शनी देवी की मृत्यु के बाद जरूरतमंद के लिए उनकी आंखें दान कर दी है। हर कोई व्यक्ति दर्शनी देवी के इस कार्य की प्रशंसा कर रहा है।
बालासौड़ निवासी दर्शनी देवी (87 वर्ष) ने कुछ दिन पूर्व अपनी आंखें दान करने का निर्णय लिया था। उन्होंने अपने पोते आयुष जोशी को अपनी इस इच्छा के बारे में बताया। जिसके बाद स्वजनों ने निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट को इसकी जानकारी दी गई। सोमवार को दर्शनी देवी का निधन हुआ। जिसके बाद स्वजनों की सूचना पर इंस्टीट्यूट की टीम दर्शनी देवी के घर पहुंची और आंख का कार्निया प्राप्त किया। अब मौत के बाद भी दर्शनी देवी की आंखें यह संसार देखेगी। परिजनों से मिलने के लिए आने वाला प्रत्येक व्यक्ति स्व. दर्शनी देवी के इस कार्य की प्रशंसा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *